लाडपुरा: बोरखेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 वाहन चोर बदमाशों को किया गिरफ्तार 3 मोटरसाइकिल बरामद
Ladpura, Kota | Jun 7, 2024 शहर की बोरखेड़ा पुलिस ने आज कृषि अनुसंधान केंद्र के बाहर नाकाबंदी के दौरान 2 वाहन चोर गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे 3 मोटरसाइकिल बरामद की है।बोरखेड़ा थाना ASI करतार सिंह यादव ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को रुकवाए जाने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया।पुलिस ने उनको डिटेन किया।