लाडपुरा: नयापुरा क्षेत्र में पावर बाइक पर लड़की को बिठाकर युवक द्वारा स्टंट करने का वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | Jun 7, 2024 नयापुरा इलाके में एक पावर बाइक पर लड़की को बिठाकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है।जो कि जबरदस्त रूप से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किशोर सागर तालाब के निकट का बताया जा रहा है।जहां यह युवक एक लड़की को पावर बाइक पर बिठाकर तेज गति से स्टंट करता हुआ वाहनों के बीच से जा रहा है। गत 23 मई को भी नांता इलाके में पुलिस ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा था।