लाडपुरा: लाखेरी क्षेत्र के बड़ाखेड़ा गांव में दीवार गिरने से बुजुर्ग हुआ चोटिल एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Ladpura, Kota | Jun 7, 2024 बड़ाखेड़ा गांव में आज एक मकान की दीवार अचानक गिरने से बुजुर्ग व्यक्ति दब गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हेमराज पुत्र बजरंगलाल अपने घर मे दीवार के पास मिट्टी खोद रहा था कि पास की दीवार भरभरा कर गिर गयी।जिसके चलते वह दब गया। उसको पहले लाखेरी अस्पताल ले जाया गया वहाँ से कोटा रेफर किया गया जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।