लाडपुरा: कैथूनीपोल थाना इलाके में फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत शव रखवाया मोर्चरी पर पुलिस जांच में जुटी
Ladpura, Kota | Jun 7, 2024 कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया है।मृतक युवक राकेश जैन निवासी टोंक कोटा में रहकर कार्य करता था। रात्रि को यह घर से खाना खाकर बाइक पर निकला था।इसको फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।पुलिस इसको घायल अवस्था मे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुँची जहां आज मौत हो गयी।