गुना नगर: ग्राम सागोरिया में कलयुगी बेटे ने गैंती से पिता की हत्या की, गांव में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार
गुना के म्याना थाना क्षेत्र के सागोरिया गांव में बेटे ने पिता की गैंती मारकर हत्या कर दी। बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में आरोपी विकास ने पिता रमेश जाटव पर हमला किया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रमेश की शनिवार रात मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच जारी है।