भरतपुर के बंध बारैठा स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। चोर हॉस्पिटल के पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुसे और 3 कूलर, 1 फ्रीज, 7 कुर्सियां तथा 1 इन्वर्टर चोरी कर ले गए। कर्मचारी हॉस्पिटल पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।