डग: भवानीमंडी के कालवा स्थान पर मृतक बालक को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि की अर्पित
Dug, Jhalawar | Feb 9, 2024 भवानीमंडी में साथी खिलाड़ी की बल्ला मारकर की गई हत्या मामले में मृतक बालक को लेबर कॉलोनी निवासियों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि प्रकाश कुमार पुत्र अजय कुमार उम्र 15 वर्ष की विगत दिनों उसके ही साथी खिलाड़ी द्वारा जीत का जश्न मनाने पर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसे कॉलोनीवासियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।