कोल: महुआखेड़ा क्षेत्र में अस्पताल के बाहर से एक बाइक हुई चोरी, बीमार मासूम को अस्पताल से घर गोद में लेकर पहुंचा पिता
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 बच्चे को अस्पताल दवा दिलाने के लिए पहुंचे युवक की अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई,। युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को काफी तलाश किया लेकिन मोटरसाइकिल का कोई आता पता नहीं चला। युवक ने बताया कि शनिवार करीब 2:00 बजे उसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इस संदर्भ में युवक ने संबंधित थाने में जाकर मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत की है।