सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में छेड़खानी और धमकी का मामला: परिवार को परेशान कर रहे युवक के खिलाफ पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
सुल्तानपुर के डिहवा घरहा कला गांव में एक परिवार को युवक और उसके साथियों द्वारा परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार रात 10 बजे पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई की रात एक युवक 5-6 साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परिवार के मुखिया इस समय दिल्ली में हैं।आ