सुल्तानपुर: सुलतानपुर के कुंडधाम से अयोध्या की कांवर यात्रा शुरू, 70 किमी की पैदल यात्रा में 70 से अधिक श्रद्धालु शामिल
सुल्तानपुर कुंडधाम से जय महाकाल कांवरिया ग्रुप ने अयोध्या के लिए कांवर यात्रा शुरू कर दी है। बोल बम के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु रवाना हुए। इस यात्रा में 70 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं।यात्रा का मार्ग दाऊदपुर, मनियारी और अलीगंज सहित कई कस्बों से होकर गुजरेगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय समितियों ने मार्ग में जगह-जगह जलपान और विश्