सुल्तानपुर: सूरापुर का ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर, जो 1957 से पहले का है, श्रद्धालुओं के लिए शिवलिंग और देवी मूर्ति के दर्शन का स्थल
सुलतानपुर के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित सूरापुर कस्बे के पुराने बाजार में एक ऐतिहासिक धरोहर जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा कर रही है। यह है दशकों पुराना गौरीशंकर महादेव मंदिर, जो अब जर्जर अवस्था में है। मंदिर के पुजारी दिव्यांग ब्रह्मचारी दीपू शर्मा के अनुसार, मंदिर में शिवलिंग और देवी मां की मूर्ति स्थापित है। सावन मास, महाशिवरात्रि और नवरात्र के दौरान यहां