सुल्तानपुर: सुलतानपुर के भवानीपुर में शिव पुराण कथा का नौवां दिन, देवी सती की उत्पत्ति और शिव से विवाह की कथा का हुआ वर्णन
भवानीपुर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में शिव पुराण कथा का नौवां दिन 19 जुलाई को संपन्न हुआ। कथा वाचक संकठा सिंह ने देवी सती की उत्पत्ति और शिव विवाह की कथा सुनाई। कथा में बताया गया कि ब्रह्मा जी के अपमान के बाद भगवान शिव को भी नारी शक्ति से जोड़ने के लिए परमेश्वरी शक्ति का तप किया गया। राजा दक्ष ने भी इसी भाव से तप किया। इसके फलस्वरूप देवी का प्रागट्य हुआ