खलीलाबाद: सड़क हादसे में युवक की मौत, मर्चरी हाउस पहुंचे विधायक अंकुर राज तिवारी ने बंधाया ढाढ़स
खलीलाबाद क्षेत्र के कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह और अभय प्रताप सिंह सोमवार सुबह बजाज फाइनेंस के कार्य से निकले थे। नाथनगर चौराहे के पास सड़क पार कर रही जेसीबी की चपेट में आने से आदर्श सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मर्चरी हाउस पहुंचे विधायक अंकुर राज तिवारी ने परिजनों को सांत्वना दिया