बरेली: ग्राम राजपुर खुर्द के रहने वाले एक युवक का बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
राजपुर खुर्द के अंकित का बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ युवक नजर आ रहा है। किसी ने फोटो बरेली पुलिस को एक्स के माध्यम से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।