श्री गंगानगर: UIT सचिव, नगर परिषद आयुक्त एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन, एसएसबी मेन रोड से सत्यम नगर 2E तक सड़क निर्माण की मांग
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 2, 2026
शिव नगर जनसेवा समिति के अध्यक्ष गुरजंट सिंह रामगढ़िया एवं भाजपा अटल मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. दीपक सोनी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे नगर विकास न्यास के सचिव, नगर परिषद आयुक्त तथा विधायक जयदीप बिहाणी को ज्ञापन सौंपकर एसएसबी मेन रोड से सत्यम नगर 2 ई छोटी तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग।