कांके: रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों का प्रदर्शन, हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट का मामला
Kanke, Ranchi | Apr 29, 2026 रांची प्रेस क्लब में बुधवार दोपहर करीब दो बजे पत्रकारों ने हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुए मारपीट मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई।