बस्तर जिले की ग्रामीण महिलाएं सीख रही हैं पूजा सामग्री का निर्माण, आड़ावाल में 13 से 18 मार्च तक होगा 6 दिवसीय प्रशिक्षण
14 मार्च 2026/ जिले की ग्रामीण महिलाएं अब पूजा सामग्री का निर्माण कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे वे मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में उपयोग होने वाली सामग्री स्वयं तैयार कर रही है।