कांके: कचरे के ढेर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे बिहार के आकाश को डालसा ने दिलाया नया जीवन।
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2026 बरियातू थाना क्षेत्र में चार दिनों से कचरे के ढेर में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की पहल पर नई जिंदगी मिली है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पीएलवी अनिता देवी ने इसकी जानकारी डालसा सचिव राकेश रौशन को दी. जिसके बाद झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश में एक टीम का गठन किया गया।