गोरखपुर: गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहें तेज, डीएम बोले- कोई संकट नहीं, भंडारण पर्याप्त, सप्लाई बढ़ाने पर काम जारी
गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर मचे हड़कंप के बीच जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनपद में ईंधन का कोई संकट नहीं है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।दरअसल,बुधवार शाम से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को घंटों लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ रहा