सांगानेर: रेनवाल थाना पुलिस ने नकबजनी और चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान किया बरामद
जयपुर ग्रामीण की रेनवाल थाना पुलिस ने चोरी व नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। रेनवाल थाना पुलिस ने कस्बे में सूने मकानों में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन सचिन बाकोलिया और चोरी का सामान अपने पास रखने वाले आरोपी युवराज को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है। वहीं पुलिस पूछताछ की जा रही है।