नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में घर से लापता युवक का शव नहर में मिला, परिवार में मचा कोहराम
नौगांवा सादात कस्बे की मक्का मस्जिद नई बस्ती निवासी 28 वर्षीय मंदबुद्धि युवक मौहम्मद अकमल पुत्र मौहम्मद अकरम, जो कल शाम से लापता था, उसका शव आज रामगंगा पोषक नहर बीलना में तैरता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।