गुना नगर: पुराने कलेक्ट्रेट में रजिस्ट्री लेखक और ग्राहक में विवाद, मारपीट, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, शिकायत दर्ज
गुना कैंट थाना के पुराने कलेक्ट्रेट में रजिस्ट्री लेखक हिदायत उल्लाह और ग्राहक शिव सिंह रघुवंशी के बीच रजिस्ट्री में हुई टाइपिंग त्रुटि को लेकर 30 अप्रैल को गाली गलौज कर मारपीट हो गई। एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। 1 मई को फरियादी शिव सिंह रघुवंशी ने कहा, शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरा पक्ष हिदायत उल्लाह ने सीसीटीवी फुटेज के साथ एसपी से शिकायत की है।