रावतसर: रावतसर में जमीन बेचान के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में दो जनों के खिलाफ रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
जमीन बेचान के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में दो जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से शुक्रवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में हर्ष कुमार निवासी रावतसर ने मामला दर्ज करवाया कि मोनिका व इमिलाल ने उसके साथ जमीन बेचान के नाम पर धोखाधड़ी की है रुपए हड़प लिए हुए बैंयनामा नहीं करवाया है पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू