भादरा: गांव मलसीसर में किशोर के साथ हुई जानलेवा मारपीट के चार आरोपित किए गए गिरफ्तार
भादरा थाना पुलिस ने गांव मलसीसर में किशोर रजत शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपितों भगवानाराम, चुन्नीराम, मानसिंह व प्रदीप उर्फ धोलू को गिरफ्तार किया है। बस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपितों ने बस स्टैंड पर रजत को नीचे उतारकर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसके चेहरे सहित कई जगह गंभीर चोटें आईं। घायल का हिसार में उपचार चल रहा है।