कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर की बैठक
जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को कासगंज पहुंचे। जहां उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले में हो रहे विकास कार्यों की रफ्तार को देखने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंचाएं।