जाखल: फतेहाबाद में कारोबारी धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ रूपये की ठगी
फतेहाबाद के थाना जाखल में बिजनेस में मुनाफा दिलाने के झांसे में एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।