मेहदावल: करमैनी बेलौली तटबंध पर डीएम ने किया निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा
संतकबीरनगर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के दाहिने तट पर स्थित करमैनी बेलौली तटबंध पर चल रही नई बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति और बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद ड्रेनेज खंड-2 संतकबीरनगर के अधिशासी अभियंता अजय कु