करछना: मर्दापुर गांव के सामने रात के अंधेरे में किसानों द्वारा खेतों में जलाई जा रही पराली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
करछना तहसील क्षेत्र में धान की कटाई व मडा़ई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिससे निकलने वाली पराली को किसान मनमानी तरीके से रात के अंधेरे में खेत में जलान का काम कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबकि तहशील प्रशासन द्वारा पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उसके बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।