करछना: अलस्टम कंपनी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला फिसलकर गिरी, हुई घायल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अलस्टम कंपनी के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम 4:00 बजे के करीब दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गया। हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक फिसल कर मार्ग पर गिर पड़ी। जिसे देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। उपस्थित लोगों ने घायल महिला को एक अस्पताल में उपचार हेतु भेज दिया।