जालौन में 70 लाख रुपये के गांजे के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
आटा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 2 कुंतल 27 किलो गांजा बरामद किया।
दो काली स्कॉर्पियो गाड़ियां और 5100 रुपये नकद भी बरामद।
चारों आरोपी बागपत के रहने वाले, पहले से कई मुकदमे दर्ज।
उड़ीसा से गांजा लाकर जालौन, झांसी, कानपुर समेत कई जिलों में करते थे सप्लाई।
उरई पुलिस लाइन में आईपीएस डॉ. ईशान सोनी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा।
खुलासे के दौरान आरोपी बेखौफ अंदाज में हंसता-मुस्कराता नजर आया।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी; कॉल डिटेल से नेटवर्क की जांच जारी।
जालौन के आटा थाना क्षेत्र का मामला।
Jalaun, Jalaun | Aug 29, 2026