सतना जीआरपी पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, उसे न्यायालय में पेश किया गया।
सतना की GRP चौकी पोलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को सतना रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह राजेंद्र नगर निवासी आरोपी रवी चौधरी रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से किसी यात्री का सामान चोरी कर भाग रहा था जिसे यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है जिसके खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है।