मथुरा: हाईवे पुलिस ने अवैध शस्त्र तस्कर गिरोह के 2 सदस्यों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
हाईवे पुलिस ने शनिवार रविवार की रात्रि हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जो कि गांव अदूकी के पास बाइक से जा रहे थे पुलिस ने अभियुक्त रोहित पुत्र शिवपाल निवासी राजा मांट एवं ओमप्रकाश पुत्र रामस्वरूप निवासी जलालपुर जट्टारी टप्पल को गिरफ्तार किया जिनके पास से मैगजीन जिंदा कारतूस तमंचा मोटरसाइकिल बरामद की पुलिस ने रविवार दोनों को जेल भेजा