मंझनपुर: ओसा गांव में पानी भरी टंकी में गिरा मासूम, 10 मिनट तक डूबा रहा, मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ओसा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेलते-खेलते तीन महीने का मासूम अंश पानी भरी टंकी में गिर गया। घटना के वक्त उसके पिता राम प्रसाद ईंट भट्ठे पर मौजूद थे, लेकिन किसी को इस हादसे की भनक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि घर में रखी पानी की टंकी के पास अंश खेल रहा था। खेल-खेल में वह अचानक टंकी में गिर गया और करीब 10 मिनट तक पानी के अंदर ही रहा।