मंझनपुर: बजहा के पास लूट की शिकायत करने गए पीड़ित को पुलिस ने पीटा, धमकाकर भगाया, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एदिलपुर निवासी जगत पाल के साथ रविवार शाम लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। वह अपनी पत्नी के साथ हरार्यपुर बाजार से घर लौट रहा था, तभी बजहा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से आकर उसकी पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया और चाकू दिखाकर 1200 नकद व 16,999 कीमत का ओप्पो मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।