मंझनपुर: इछना गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक के साथ की गई मारपीट, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सराय अकिल थाना क्षेत्र के इछना गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में झगडू सरोज और दाहिल सरोज ने कमलेश पाठक पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने कमलेश पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में कमलेश के बाएं हाथ के पंजे में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।