मंझनपुर: योगेन्द्र प्रताप सिंह बने उपनिरीक्षक (परिवहन), पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में वर्दी पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्य आरक्षी (परिवहन) योगेन्द्र प्रताप सिंह को उपनिरीक्षक (परिवहन) के पद पर प्रोन्नत किया गया। सोमवार को समय 2 बजे पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी है।