सावर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल, फर्जी दस्तावेजों से बना पट्टा, केकड़ी में प्रशासन ने रोका निर्माण
Sawar, Ajmer | Apr 15, 2026 राजस्व विभाग ने केकड़ी में पटवार भवन के समीप सरकारी भूमि पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निर्माण कार्य रुकवाया और कब्जा खाली करवाया।कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता तैनात रहा,जिससे पूरा अभियान बुधवार शाम 5 बजे शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए आसपास के लोग एकत्र हो गए।