कायमगंज: मोहल्ला नगला जाटवान के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र पहुंचकर नगर के टाउन फीडर से बिजली जोड़ने की की मांग
नवाबगंज के मोहल्ला नगला जाटवान के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र पहुंचकर मोहल्ले की बिजली को नवाबगंज नगर के टाउन फीडर से जोड़ने की मांग की। और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मोहल्ले को नगर पंचायत टाउन फीडर से जोड़ दिया जाएगा।