महोबा: महोबा सदर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन, 35 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण
Mahoba, Mahoba | Aug 1, 2026 महोबा तहसील में समाधान दिवस का आयोजन एडीएम शिवध्यान पांडे की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए एसडीम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए।