राजातालाब: जगतपुर में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस की टीम जांच में जुटी
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास खेत में 28 वर्षीय मंगल पटेल नामक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। जिसे लेकर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।