अशोक नगर: छपरा गांव में एक परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला,पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप सोशल मीडिया पर विडियो वायरल
अशोकनगर जिले की चंदेरी तहसील के ग्राम छपरा में एक परिवार पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। सोमवार को दोपहर 3 बजे पीड़िता भागवती यादव ने आरोप लगाया है कि 5 जुलाई की शाम कुछ लोग कुल्हाड़ी, फरसा, हंसिया और बंदूक लेकर उनके घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता समेत उनके बेटे और तीन बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं।