उचकागांव: बलेसरा में पैक्स चुनाव को लेकर पहले दिन अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर भी एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में बने निर्वाचन कोषांग में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) बलेसरा के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया के पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक तथा समिति सदस्य के लिए भी एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पंचायत के वृत्ति टोला निवासी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बच्चा चौधरी ने अपना पर्चा।