हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र में नाले की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम हल्द्वानी ने किया निरीक्षण
दमुवाढूंगा क्षेत्र में नाले की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा स्थल पर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नाले की भूमि पर दो स्थानों पर निर्माण कार्य होना पाया गया। इनमें एक प्रकरण में उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति द्वारा नाले की भूमि पर दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था। टीम द्वार