फिरोज़ाबाद: बछगांव में गाली गलौज को लेकर हुआ ख़ूनी संघर्ष,परिवार के चार लोग हुए लहूलुहान
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव में मंगलवार की शाम दो पक्षो में ख़ूनी संघर्ष हुआ है। जिसमे एक पक्ष के चार लोग घायल हुए है। घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है। मोके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल कराकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है।