आज मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के म्युनिसिपल स्कूल चौक के पास सड़क से लगा एक बिजली का बॉक्स खुला हुआ है। पानी जाने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जानवर और बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं। पास के ही पोल का भी वायरिंग पूरी तरह से खुला हुआ है। जहां पर लगातार हादसे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने तत्काल नगर निगम से इसे दुरुस्त करने की मांग की है।