आगरा: मनकामेश्वर मंदिर से समान अधिकार पार्टी की हिंदू राष्ट्र निर्माण रथ यात्रा हुई प्रारंभ
समान अधिकार पार्टी के द्वारा हिंदू राष्ट्र की मांग की जा रही है। इसी को लेकर मनकामेश्वर मंदिर से समान अधिकार पार्टी ने हिंदू राष्ट्र निर्माण रथ यात्रा निकली है। इस यात्रा को जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मां काली पीठ के महंत अनिल गुरुजी ने ध्वज फहराकर रवाना किया। इस यात्रा का दिल्ली में समापन होगा जहां प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।