कर्वी: चित्रकूट जनपद के कलेक्ट्रेट के बाहर किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास मामले में एसपी ने जारी किया बयान
कर्वी कलेक्ट्रेट के बाहर किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास मामले में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने आज मंगलवार के दोपहर 2:30 बजे बयान जारी किया है। एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिसको परिजन प्रयागराज लेकर गए हैं।लड़की ने क्यों ऐसा किया इसके लिए पुलिस द्वारा तहकीकात की जा रही है।