अटेर: सायपुरा गांव में मामूली बात को लेकर एक युवक ने 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Ater, Bhind | May 27, 2025 भिण्ड के सायपुरा में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवक ने 50 वर्षीय अधेड़ के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत फरियादी ने भरौली थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई जहां पुलिस ने पीड़ित की फरियाद पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है