फतुहा: जेठुली निवासी बसु मियां हत्याकांड: फरार शूटर के चंपापुर स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया गया
Fatwah, Patna | May 8, 2026 जेठूली गांव निवासी बसु मियां हत्याकांड मामले में फरार चल रहा बख्तियारपुर के चंपापुर निवासी शूटर श्लोक कुमार के घर न्यायालय के आदेश पर नदी थाना पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जो इस केस के अनुसंधान कर्ता है ने बताया कि श्लोक कुमार के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। यदि ससमय वह सरेंडर नहीं करता है तो घर की कुर्की होगी।