मानपुर: पुलिस का "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान तेज,
विकासखण्ड मानपुर के स्कूल और गांव-गांव पहुंची पुलिस
Manpur, Umaria | Jul 27, 2026 नशे के खिलाफ उमरिया पुलिस का जन-अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अब जमीनी स्तर पर दिख रहा है।पुलिस ने विकासखण्ड मानपुर के स्कूलों और गांवो मे पहुंचकर बच्चों,महिलाओं और ग्रामीणो को नशे के खिलाफ जागरूक किया और "नशे को 'ना', जीवन को 'हाँ'" एवं नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।